फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयूके स्पार्टन ने टी-20 क्रिकेट मैच में जीत से किया आगाज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता के शुभारंभ मुख्याति​थि का स्वागत करते आयोजक। स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में रविवार को केयू गैर-शिक्षक कर्मचारी के पांचवें टी-20 प्रतियोगिता अनौपचारिक मैचों का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पहला मैच केयूके स्पार्टन टीम व केयूके शिव योद्धा की टीम के बीच खेला गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के उप-कुलसचिव व वरिष्ठ क्रिकेटर विनोद वर्मा ने टॉस उछालकर प्रतियोगिता के पहले मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल से खिलाड़ियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्साह, आत्मविश्वास, नव उर्जा का संचार व सहयोग की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केयूके शिव योद्धा की टीम 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। केयू स्पार्टन की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए अंशुल शर्मा ने 3.2 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं विशाल सैनी ने 3, रामेश्वर दास ने 2 और विनोद ने 1 विकेट लिया। केयूके स्पार्टन टीम के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज हरिश गैराला ने नौ चौके लगाकर 49 रन और पंकज जांगड़ा ने 5 चौके व एक छक्का लगाकर 44 रन की अहम पारी खेली व टीम को जीत दिलाई।

आमिर खान बने मैन ऑफ द मैच

वहीं दूसरे मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127 रन बनाए जिसमें प्रदीप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके व एक छक्का लगाकर 41 रन बनाए। केयूके स्टार्स की ओर शमशेर चौहान ने व दीपक थापा ने 2-2 और अजय यादव व जोनी वत्स ने 1-1 विकेट लिया। केयूके स्टार्स की ओर से ओपनर बल्लेबाज आमिर खान ने चार चौके व छह छक्के लगाकर 61 रन और 2 छक्के व एक चौका लगाकर हेमंत सिंगला ने 27 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए आमिर खान को मैन द मैच का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें