फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मेहंदी प्रतियोगिता में अमीषा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। महाविद्यालय चम्मू कलां में महिला प्रकोष्ठ ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता महिला प्रकोष्ठ की संयोजक नंदनी के तत्वावधान में हुई। बीए और बीकॉम की विभिन्न छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने मेहंदी की आकर्षक एवं सुंदर आकृतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की अमीषा को प्रथम पुरस्कार मिला। बीए प्रथम वर्ष की कृति को द्वितीय और रुपिंदर को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सविता और ललिता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। उन्होंने छात्राओं की कलात्मक अभिव्यक्ति और डिजाइन की सुंदरता के आधार पर मूल्यांकन किया। नंदनी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं की प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं। ये भारतीय कला व सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें