फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बांटी एग्रीकल्चर टूल किट

विज्ञापन
विद्यार्थियों को एग्रीकल्चर टूल किट वितरित करते डॉ. गुलाब सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनिपला में एग्रीकल्चर टूल किट का वितरण समारोह किया गया। यह टूल किट एनएसक्यूएफ योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में चलाई गई स्वरोज्गार योजना तहत 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को वितरित गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य वीरेंद्र वालिया ने की। कृषि विभाग के डॉ. गुलाब सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान बलवान सिंह ने किटों को वितरित किया। डॉ. गुलाब ने बताया कि एग्रीकल्चर किट विद्यार्थियों को मिट्टी की गुणवत्ता व अन्य क्रियाकलाप करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी किट की मदद से खेतीबाड़ी से जुड़े क्रियाकलाप कर सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को अनेक महत्वपूर्ण जानकारी दी और फसलों की गुणवत्ता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर स्कूल शिक्षक अरविंद कुमार, राहुल वत्स, सरोज रानी, अरविंद तायल, कुलदीप खटकड़, अनीता शर्मा, कुलवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें