फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ ः किसी के बहकावे में न आएं युवा

विज्ञापन
गोष्ठी के दौरान मंच पर मौजूद कर्नल कर्ण सुहाग व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कर्नल कर्ण सुहाग ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं को अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। इस योजना के प्रति कांग्रेस व अन्य दल युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। देश के युवाओं को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। युवाओं और गुमराह करने वाले लोगों को योजना के बारे में विस्तार से पढ़ने की जरूरत है।
कर्नल कर्ण सुहाग शुक्रवार को पंचायत भवन के सभागार में भाजपा की तरफ से आयोजित अग्निवीर गोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने की। कर्नल कर्ण सुहाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई वर्षों के मंथन, चिंतन, देश हित और युवाओं के कॅरिअर को जहन में रखने के बाद ही सेना में अग्नि वीरों की भर्ती करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय से हिंदुस्तान की सेना विश्व की सबसे यंगेस्ट सेना बन जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेना में अग्निवीरों को भर्ती करने के लिए केंद्र सरकार ने युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन दिखाने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। अग्निवीरों को हरियाणा में सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की घोषणा करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत 17 वर्ष से लेकर 21 वर्ष तक के युवा को सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती करके युवा पीढ़ी को देश सेवा करने का एक सुनहरा अवसर दिया है।
विज्ञापन

अग्निवीर को 4 साल की सेवा करने उपरांत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, असम राइफल में 10 फीसदी आरक्षण देने, 4 साल के बाद मिलने वाले पैकेज को आयकर से मुक्त करने, इस सेवा के दौरान शहीद होने पर परिजनों को 44 लाख की एकमुश्त राशि देने, 48 लाख का बीमा, मंत्रालय द्वारा नेवी भर्ती में प्राथमिकता देने का काम किया जाएगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि युवाओं के लिए अग्निवीर योजना एक रामबाण है, इस योजना से युवाओं को देश की सेवा करने के साथ-साथ 4 साल के बाद रोजगार के अनेकों अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक मेजर सूबेदार सुरेश कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर, जिला महामंत्री सुशील राणा और सुनील चंद्रभान, दल सिंह मल्लाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें