कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में शुक्रवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा की। इससे पहले सर्व आवास विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शायिन ने चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्तों की बैठ कली। उन्होंने समाधान शिविर सीएम विंडो से संबंधित जो भी फ्लैगशिप प्रोग्राम से संबंधित कोई भी समस्या पेंडिंग नहीं रखने और उनके समय पर एटीआर पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने बताया कि अब तक समाधान शिविर में 7486 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से 5065 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। समाधान शिविर से संबंधित दस्तावेज को चेक करने उपरांत 2014 शिकायतों को रिजेक्ट कर दिया गया है क्योंकि इन शिकायतों में संबंधित दस्तावेज पूरे नहीं थे। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की पोर्टल पर डिटेल जानकारी अपडेट करें, ताकि शिकायतें दोबारा ओपन ना हो। अधिकारियों की रिमाक्रस स्पष्ट न होने के कारण शिकायतों की पेंडिंग में संख्या ज्यादा है। इनको कम करने के लिए जांच रिपोर्ट भरकर विस्तृत जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें।
उन्होंने बताया कि अब तक सीएम विंडो से संबंधित 11980 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें से 11772 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, जबकि 109 शिकायतें ओवर ड्यू है और 140 शिकायत इन एक्शन है। जन संवाद में 485 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें 121 इन एक्शन है और 88 शिकायतें ओवर ड्यू है। सोशल मीडिया ग्रीवेंस में 52 शिकायतें हैं, इससे संबंधित उन्होंने अधिकारियों को कहा की जल्द से जल्द सोशल मीडिया ग्रीवेंस से संबंधित समस्याओं का समाधान करें तथा उसकी एटीआर भी पोर्टल पर अपलोड करें। सीपीजीआरएएमएस से संबंधित 16 शिकायतें पेंडिंग है, जिसका समाधान भी समय रहते करें। संवाद