फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनों बाद फिर लौटी धुंध, सुबह के समय आसमान में छाई

विज्ञापन
After 10 days, the mist returned again, in the morning the sky was covered - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले 10 दिनों से साफ मौसम सोमवार को अचानक बदल गया। सुबह लोगों की आंख खुली तो आसमान में धुंध छाई नजर आई। धुंध के कारण सुबह छह बजे से आठ बजे तक दृश्यता कम रहने के चलते हाईवे पर वाहन भी धीमी गति में चलते नजर आए।
विज्ञापन

धुंध सेा मौसम में भी ठंडक बढ़ गई, हालांकि आठ बजे सूर्य देव ने दर्शन दे दिए और मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। धुंध के कारण सुबह का अधिकतम तापमान जहां 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था, वहीं धूप निकलने पर दोपहर 12 बजे तक यह फिर से 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह के समय जहां धूप राहत पहुंचा रही थी, वहीं धीरे-धीरे ताप बढ़ने से लोग छांव ढूंढते नजर आए।
धुंध के कारण जो लोग गर्म कपड़े पहन घरों से निकले थेे, दोपहर बाद तेज धूप के चलते गर्मी लगने पर काफी परेशानी उठानी पड़ी। उधर मौसम विभाग अनुसार आगामी दिनों में भी सूर्य देव के तेवर और भी ज्यादा तल्ख होते जाएंगे। माह के अंत तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें