फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए तत्परता से की जाए कार्रवाई : एसपी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला अनुसंधान अधिकारियों की बैठक लेते पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने महिला विरुद्ध अपराधों की प्रभावी रोकथाम और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला अनुसंधान अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिले में दर्ज महिला संबंधी मामलों की समीक्षा की गई और विवेचना की गुणवत्ता और गति को और बेहतर बनाने पर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता, निष्पक्षता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की गोपनीयता बनाए रखने, समयबद्ध विवेचना पूर्ण करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में महिला अनुसंधान अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़िताओं से संवाद करते समय सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाया जाए और उन्हें कानूनी सहायता, परामर्श और सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही पॉक्सो एक्ट, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और साइबर अपराधों से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने पर बल दिया गया।

जागरूकता बढ़ाने व स्कूल, कॉलेजों के आसपास गश्त बढ़ाने के आदेश
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों व कॉलेजों के आसपास नियमित गश्त बढ़ाई जाए ताकि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मनचलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएं। पुलिस का उद्देश्य सुरक्षित माहौल प्रदान कर महिलाओं में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत, डीएसपी शाहाबाद रामकुमार, डीएसपी हेड क्वार्टर सुनील कुमार, डीएसपी लाडवा रणधीर सिंह, डीएसपी महिला विरुद्ध अपराध रोहतास, पुलिस विभाग से सहायक न्यायवादी अभिनव बंसल, एडीआर सेंटर से मिडिएटर पीटर मशीह, महिला प्रोटेक्शन ऑफिसर भानू गौड, महिला थाना प्रभारी, शिकायत शाखा प्रभारी सहित जिले से सभी महिला अनुसंधान अधिकारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें