फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने दीदार सिंह उर्फ रमन वासी शरीफगढ़ को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 जुलाई को एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप के नजदीक पिपली स्थित होटल से आरोपी गौरव वासी ईशरगढ़ को काबू किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 7.33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी की निगरानी में 21 अगस्त को सहायक उप निरीक्षक की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी दीदार सिह उर्फ हरमन शरीफगढ़ को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें