फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चाकू से गोदकर पति को उतारा मौत के घाट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरीं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घर के आसपास जांच करती पुलिस व फारेंसिक टीम। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक महिला ने अपने ही पति को बेरहमी से चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद खुद भी छत से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी पत्नी ने पति को बुरी तरह से काट दिया और उसकी आंतें व किडनी तक बाहर आ गईं, जिसे उसने एक कट्टे में भर दिया। पुलिस ने मौके से रसोई में प्रयोग होने वाले तीन चाकू बरामद किए जबकि घायल महिला को लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कराया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान करीब 47 वर्षीय राजेश के रूप में हुई जो पिहोवा रोड पर करीब एक साल से किराए पर रहता था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला था। आरोपी पत्नी बिमला है और दोनों की शादी कई साल पहले हुई थी लेकिन बच्चे नहीं है।
वारदात गत देर शाम को हुई, जिस दौरान शोर सुनकर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना केयूके एसएचओ सुरेंद्र कुमार, थर्ड गेट चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और वहां के हालात देख हैरान रह गए। कमरे में पूरी तरह से खून बिखरा हुआ था। वहीं खून से लथपथ राजेश का शव पड़ा हुआ था। पास में पड़े कट्टे को देखा तो वह भी खून से सना था और उसमें आंतें व किडनी थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम मौके पर बुलाई और साक्ष्य जुटाते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा। वहीं छत से कूदकर घायल हुई बिमला को एलएनजेपी में उपचाराधीन कराया गया। शनिवार को पुलिस ने राजेश का शव चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, थाना केयूके एसएचओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि अभी आरोपी महिला बिमला उपचाराधीन है और फिलहाल चोट के चलते वह पूरे बयान नहीं दे सकी है।
विज्ञापन



चाकू घुसाकर 37 सेंटीमीटर तक चीर दिया पेट
आरोपी बिमला पर इस कदर खून सवार था कि उसने पति राजेश के पेट में न केवल चाकू घोंप दिया बल्कि 37 सेंटीमीटर तक पेट ऊपर की ओर चीर दिया। इससे उसकी आंतें व किडनी तक बाहर आ गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक का कहना है कि इतना गहरा घाव व इस तरह से हत्या देख वे भी सन्न रह गए। 37 सेंटीमीटर लंबे घाव के साथ ऐसी वारदात को बेरहमी से ही अंजाम दिया जा सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि वारदात करने वाला मानसिक रूप से परेशान हो। पुलिस उनके पास आंतें व किडनी अलग से लेकर पहुंची थी।



झाड़ फूंक की भी आशंका, मजदूरी करता था राजेश
मृतक राजेश पानी सप्लाई के एक ठेकेदार के साथ मजदूरी करता था। पत्नी बिमला घर पर ही रहती थी। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों में काफी झगड़ा रहता था। आरोपी महिला पर झाड़ फूंक की आशंका है और इसी के चलते ही उनमें अक्सर झगड़ा रहता था। वारदात के दौरान भी जब अधिक शोर हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।



उम्मीद नहीं थी भाभी ऐसा कर देगी : राजू
मृतक राजेश के भाई राजू का कहना था कि उसका भाई राजेश यहां मजदूरी कर परिवार का गुजारा चला रहा था। कई दिन पहले उनकी बात भी हुई थी। पति-पत्नी का आपसी झगड़ा हो जाता था लेकिन ऐसी आशंका नहीं थी कि भाभी इस तरह से उसके भाई को काट देगी।


हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं : एसपी
एसपी चंद्रमोहन का कहना है कि महिला द्वारा अपने पति की हत्या क्यों की गई, यह वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। महिला अभी बयान नहीं दे पाई है लेकिन मकान मालिक रिंकू की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


सल्फास खाने पर बचाने के प्रयास में चीर दिया पेट
हालांकि पुलिस की ओर से अभी हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं लेकिन चर्चा है कि महिला के मुताबिक उसके पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसे निकालने के लिए पेट को चीर दिया।

कुरुक्षेत्र। घर के आसपास जांच करती पुलिस व फारेंसिक टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें