फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक चोरी करने का आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने बाइक चुराने के आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी राकेश उर्फ छोटू निवासी बपदा को कारागार भेज दिया। थाना कृष्णा गेट में 25 दिसंबर को दर्ज शिकायत में सुखविंद्र सिंह निवासी मरचहेड़ी ने बताया था कि वह 13 दिसंबर को अपनी बाइक पर गीता जयंती मेला देखने गया था। उसने अपनी बाइक 18 मंजिला मंदिर के पास बनी पार्किंग में खड़ी की थी। वह मेला देखकर लौटा तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन



दुकान से चोरी करने के दो आरोपी भेजे कारागार
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने दुकान से चोरी करने के दो आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी दीपक कुमार निवासी लाडवा व गुलजार उर्फ रिक्की निवासी बीड़ सोंटी को कारागार भेज दिया। थाना शहर में एक जनवरी को दर्ज शिकायत में राजेश मेहता निवासी सेक्टर-13 ने बताया था कि उसकी बाइक रिपेयर की दुकान है। दोपहर करीब तीन बजे दुकान पर आया युवक गल्ला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये चोरी कर अपने साथी के साथ भाग गया था। उसने उस युवक को पकड़ने का प्रयास भी किया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी दीपक व गुलजार को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें