फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीले पदार्थों के साथ ट्रक चालक समेत दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने ट्रक चालक समेत दो आरोपियों को अफीम व डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। चालक गुरजिंद्र उर्फ विक्की निवासी भगवंतपुर जिला रूपनगर व हरेंद्र सिंह निवासी मुगल माजरी जिला रोपड़ पंजाब के कब्जे से 200 किलो 140 ग्राम डोडा पोस्त व एक किलो 720 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद में जीटी रोड पर गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गुरजिंद्र व हरेंद्र सिंह अपने ट्रक में सामान लेकर झारखंड व कोलकाता की तरफ जाते हैं। वापस आते हुए आरोपी अपने ट्रक में सामान के बीच में डोडा पोस्त व अफीम छिपाकर पंजाब ले जाकर बेचते हैं। आज भी आरोपी ट्रक में नशीला पदार्थ छिपाकर शाहाबाद से हाेते हुए पंजाब की ओर जाएंगे। सूचना पर टीम ने जीटी रोड पर अमन होटल के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को मिली सूचना अनुसार ट्रक आता दिखाई दिया। टीम ने चालक को इशारा कर ट्रक रुकवाकर चालक से पूछताछ की तथा उनकी तलाशी ली। ट्रक की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 200 किलो 140 ग्राम डोडा पोस्त व एक किलो 720 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें