फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक चोरी करने का आरोपी रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने बाइक चुराने के आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी गोपाल निवासी क्योंडक जिला कैथल को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा पांच बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन




थाना केयूके में चार नवंबर को दर्ज शिकायत में हरिओम भट्ट निवासी लक्ष्मण कॉलोनी ने बताया था कि उसकी पत्नी एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल थी। वह दो नवंबर की रात को अपनी बाइक पर अस्पताल आया था। उसने अपनी बाइक को अस्पताल की पार्किंग में खड़ी किया था। वह अगली सुबह पार्किंग में आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी गोपाल को गिरफ्तार किया। इस बाइक के अलावा आरोपी ने थाना इस्माईलाबाद इलाके से चार और मोटरसाइकिलें चोरी की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पांच चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं।

मारपीट के तीन आरोपी जमानत पर रिहा
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। पुलिस ने मारपीट करने के तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी मेजर सिंह, रमनदीप व जितेंद्र उर्फ दिलेर सिंह निवासी गढ़ी लांगरी को जमानत पर छोड़ दिया। थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में गुरदीप सिंह निवासी भट्ट माजरा ने बताया था कि उसके रिश्तेदार का दो जनवरी को चीका रोड पर एक्सीडेंट हो गया था। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो वहां पर काफी जाम लगा हुआ था। उसी समय पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी थी। उसने कार चालक से टक्कर मारने की बात कही तो कार में बैठे युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी थी। विरोध करने पर उन युवकों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी मेजर सिंह, रमनदीप व जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। संवाद

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें