फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धोखाधड़ी करके दो दुकान के प्लॉट बेचकर 14 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने किसी दूसरे के प्लॉट को अपना बताकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी दीपक जुनेजा वासी सेक्टर एक शाहाबाद को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
बलविंद्र सिंह वासी गली हरनाम सिंह शाहाबाद ने 14 अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दीपक जुनेजा ने उसे पट्टी काकंडा में दो दुकानों के प्लॉट दिखाकर उसे अपने नाम बताया था। उसने प्लॉट की वसीका भी उसे दिखाई थी। उसने दीपक जुनेजा पर विश्वास करके अपनी पत्नी के नाम दोनों प्लॉट की रजिस्ट्री 14 लाख रुपये में करा ली थी।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद वह मिस्त्री को लेकर प्लॉट की पैमाइश कराने पहुंचा तो मौके पर बृजभूषण का भाई जग्गी आया और उसने कहा कि यह प्लॉट उसके नाम पर है। तब उसने अपनी रजिस्ट्री उनको दिखाई, जो दीपक जुनेजा ने उसकी पत्नी के हक में कराई थी। जांच करने से पता चला कि दीपक ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसने दीपक से मामले को लेकर बातचीत की तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन

इस पर शिकायत करने की बात कही तो दीपक ने उसकी सारी रकम लौटाने या उसे दो दुकानें खरीद कर देने का आश्वासन दिया था। बाद में आरोपी ने न उसके पैसे वापस किए और न ही दुकान खरीद कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी दीपक जुनेजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें