फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दो गाड़ियों का भयंकर हादसा, पलटी खाकर 100 मीटर घिसटती गई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भयंकर सड़क हादसा हुआ। दो कारें दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें से एक कार तो लोहे की मजबूत ग्रिलों से टकराकर पलट गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती गई। लेकिन गनीमत रही कि दुर्घटना में कार सवारों की जान बच गई। हादसा पिपली पैराकीट से करीब 200 मीटर पीछे दिल्ली से चंडीगढ़ हाईवे पर हुए। सूचना मिलते ही पिपली सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क के बीच में से हटवाया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश वाली नामदेव ने बताया कि वह अपनी कार में अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह पिपली के समीप पहुंचे। गाड़ी एनएचएआई द्वारा निर्धारित गति में ही चल रही थी। हादसा कैसे हुआ कुछ समझ ही नहीं आया। पलटे खाते हुए गाड़ी पहले तो हाईवे किनारे लगी लोहे की ग्रिलों में जा घुसी वहीं टक्कर लगने से गाड़ी उछल पड़ी और चारों टायर ऊपर हो गए। यहां से करीब 100 मीटर तक गाड़ी घिसटती हुई हाईवे के बीच में जा रुकी। लोगों की सहायता से खिड़की से बाहर निकले। वहीं एक अन्य कार चालक शाहाबाद वासी सुखबीर ने बताया कि वह सर्विस लाइन से हाईवे पर चढ़ा ही था कि गाड़ी में जोरदार टक्कर लगी। कुछ समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या। हादसे में वह सुरक्षित है, लेकिन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पिपली सदर थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे के बीच में से हटाया गया। फिलहाल मामले में किसी की भी तरफ से उनके पास लिखित में शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें