फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में CM आवास पर बवाल: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के थे आप समर्थक, लाठी चार्ज में अनुराग ढांडा घायल

Fri, 22 Mar 2024 02:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में आप कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ गया है। विरोध करने के लिए कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास सेक्टर तीन का घेराव किया। इस दौरान आप कार्यकर्ता आगे बढ़े तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
लाठी चार्ज में आप नेता अनुराग ढांडा को आई चोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आप कार्यकर्ताओं में रोष गहरा गया है। आज प्रदेश भर के कार्यकर्ता इसके विरोध में सेक्टर तीन स्थित मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करेंगे, जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। आप कार्यकर्ता सीएम आवास की तरफ बढ़े तो पुलिस ने पानी की बौछार छोड़ी दी। इस दौरान पुलिस ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी भांजी है। 

विज्ञापन


पुलिस के लाठी चार्ज में आम आदमी पार्टी नेता अनुराग डंडा सहित कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई है। जानकारी के अनुसार अनुराग ढांडा को सिर में चोट आई है। वहीं, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। 

लाठी चार्ज के बाद मौके पर जायजा लेने पहुंचे एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि हालात को काबू करने के लिए हल्की कार्रवाई की गई है। जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों व कुछ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई है। कहा कि घायलों को एंबुलेंस मांगवा कर अस्पताल भेज दिया गया। अश्विन ने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के अंदर घुस सकते थे, जिसके चलते ही यह कार्रवाई की गई। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता की पालना करते हुए शांति रखनी चाहिए थी।
विज्ञापन




देर रात को ही जैसे अरविंद केजरीवाल के आवास पर रेड किए जाने व उसके बाद गिरफ्तारी का पता चला तो कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। देर रात को ही आम आदमी प्रदेशाध्यक्ष एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तो उन्होंने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास सेक्टर तीन का घेराव किया, जिसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन


भाजपा अपने खिलाफ बने माहौल से डर रही- डॉ सुशील गुप्ता
सीएम हाउस पर घेराव कर रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता बोले कि भाजपा अपने खिलाफ बने माहौल से डर रही है। उसे एक ही खतरा है कि अरविंद केजरीवाल जनता की पहली पसंद बनने लगे हैं। भाजपा दबाव की राजनीति कर रही है। प्रयास किया जा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन के साथ ना रहे ताकि उन्हें कमजोर किया जा सके लेकिन अरविंद केजरीवाल ऐसे दबाने वाले नहीं हैं।

गुप्ता ने कभी आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मंत्रियों को जेल में डाला जाता है तो डेढ़ सौ से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की जाती हैं और रात के अंधेरे में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की जाती है और उन्हें जेल तक पहुंचाया जाता है लेकिन पूरे देश की जनता की है सब देख रही हैं और भाजपा को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें