फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अल सुबह छाए आसमान में बादल, तेज हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव के चलते वीरवार अल सुबह फिर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिला, जिसके चलते आसमान में हलके बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी, जिसने ठंड का एहसास फिर से होने लगा। अल सुबह ठंड से बचने के लिए लोग कपड़ों में लिपटे नजर आए जबकि सुबह धूप खिलते ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी और लोगों को ठंड से राहत मिली। दिनभर धूप खिलने से फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।
विज्ञापन



वहीं अल सुबह से आसमान में बादल छाए देखकर किसानों को पककर तैयार होने वाली गेहूं की फसलों की चिंता भी सताने लगी जबकि दिन में धूप खिलने से साफ हुए मौसम को देख किसानों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार बने हुए है लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के चलते गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। वीरवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।

कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल पककर तैयार हो जाएंगी। जबकि कुछ पछेती गेहूं की फसलों में अभी भी दाना विकसित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें