फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि आईसीएच में बैठे युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंडियन कॉफी हाउस (आईसीएच) में दोपहर करीब डेढ़ बजे कैंटीन में बैठे एक युवक पर पांच से छह युवकों ने अचानक हमला कर दिया और उसे बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन

हमलावर युवक अचानक कैंटीन में आए और वारदात को अंजाम दिया। उस समय आईसीएच में करीब 40 छात्र मौजूद थे, लेकिन भय के कारण पीड़ित युवक की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।
घटना को अंजाम देने के पश्चात हमलावर मौके से भाग निकले। यह घटना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। कुवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो अनिल गुप्ता का कहना है कि यह मामले उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर इस घटना के संबंध में देर रात तक पुलिस तक कोई शिकायत नहीं की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें