फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाज मंडी में सूरजमुखी की आवक तेज, खरीद न होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद।अनाज मंडी में सूरजमुखी का आवक धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। लेकिन खरीद शुरू न होने से बरसात के मौसम में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अनाज मंडी में करीब 200 क्विंटल सूरजमुखी बिकवाली के लिए पहुंची लेकिन खरीद न होने के कारण किसानों में मायूसी छाई रही और उन्हें अपनी फसल सूखा कर वापस घर लेकर जाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

किसान हरपाल सिंह, दीपचंद, विष्णुदत्त शर्मा, राजेश कुमार, मनदीप सिंह आदि ने बताया कि सूरजमुखी की फसल पक कर तैयार है और बरसात के मौसम के चलते वे अधिक समय तक पकी हुई फसल को खेत में नहीं रख सकते। लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने किसानों को अपनी फसल औने पौने दामों में बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि जब उनकी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर हुआ है और उनकी फसल सरकारी मापदंडों के अनुसार सही है तो सरकार एक जून का इंतजार क्यों कर रही है। फसल मंडी में आते ही उसकी खरीद शुरू कर देनी चाहिए। बरसात के मौसम में पहले ही उनकी फसल काफी हद तक खराब हो चुकी है जिससे किसानों का काफी नुकसान हो चुका है। अगर अब बरसात हुई तो पूरी फसल खराब हो सकती है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सूरजमुखी की खरीद शुरू की जाए।



बॉक्स
एक जून से शुरू होगी खरीद : सचिव

मार्केट कमेटी के सचिव अंकुर ठकराल ने कहा कि सूरजमुखी की खरीद को लेकर विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मार्केट कमेटी के अंतर्गत आने वाली इस्माईलाबाद, झांसा व ठोल मंडी में सूरजमुखी की खरीद का जिम्मा वेयर हाउस एजेंसी को सौंपा गया है। एक जून से सूरजमुखी खरीद का कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें