शाहाबाद। श्री गुरु नानक दरबार में सिख वोट बनाने के लिए विशेष काउंटर लगाया गया। इस काउंटर की सेवा मंजीत सिंह, मैनेजर जसपाल सिंह और जगजीत सिंह मक्क्ड़ ने बखूबी निभाई।
सेवादारों ने बताया कि हरियाणा के गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त न्यायमूर्ति एचएस भल्ला से मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी 2025 में एचएसजीएमसी के चुनाव हरियाणा में हो सकते हैं और अगले तीन-चार दिन में वोटर लिस्ट भी फाइनल हो जाएगी। इसलिए समागम में सिख वोट बनाने हेतु विशेष काउंटर लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रोजाना यह काउंटर 11 से एक बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में लगाया जा रहा है और सिख भाई-बहन की वोट अभी तक नहीं बनी है, वह दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की फोटो स्टेट कॉपी और वोटर कार्ड की कॉपी को साथ लेकर आएं और वोट बनवाने के इस अंतिम अवसर का लाभ लें।