पिहोवा। सांसद नवीन जिंदल की पहल पर उनके संसदीय क्षेत्र में नवीन संकल्प शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत गांव जखवाला और तंगौली में नवीन जिंदल फाउंडेशन के सौजन्य से साेमवार को नवीन संकल्प शिविरों का आयोजन किया गया।
संसदीय क्षेत्र के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इन शिविरों में आधार, पेंशन, परिवार पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों में संशोधन के लिए नवीन जिंदल फाउंडेशन की टीम द्वारा जन-प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग लिया जा रहा है।
शिविरों में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने वाली मोबाइल मेडिकल युनिट के माध्यम से दोनों गांवों में 101 मरीजों को उचित परामर्श के बाद निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई जबकि 17 मरीजों के टेस्ट भी किए गये। इसके अतिरिक्त इन शिविरों में 90 लोगों ने अपने कागजात संबंधित अनेक प्रकार के सुधारात्मक कार्य करवाए।