फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रक की टक्कर से क्रेटा सवार आढ़ती की मौत, रात को घर लौटते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आढ़ती पवन कुमार।  फाइल फोटो
विज्ञापन
पिहोवा। क्षेत्र में वीरवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिहोवा अनाज मंडी के एक आढ़ती की जान चली गई। हादसा कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर संधौली गांव के निकट हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही क्रेटा कार को टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से कार सड़क किनारे गहरी खदान में जा गिरा। मृतक की पहचान सारसा गांव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार पवन कुमार देर शाम दुकान बंद करने के बाद एक रिश्तेदार की क्रेटा कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राइस मिल के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों व ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन से पवन कुमार को बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग भी नहीं खुले। घटना मृतक पवन के छोटे भाई सोहन लाल के सामने हुई क्योंकि वह भी उसी समय दूसरे वाहन से पवन के पीछे आ रहे थे। सोहनलाल की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें