फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया एक कोरोना पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तीसरी लहर में कई दिनों बाद जिला कोरोना मुक्त हुआ था और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी, लेकिन मंगलवार को फिर से कोरोना का एक केस सामने आने से विभाग में हलचल पैदा हो गई है। मंगलवार को 558 सैंपल एकत्रित किए गए।
जिले में अब तक में 6 लाख 73 हजार 213 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक 26424 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। ओमिक्रोन वैरिएंट के 158 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 105 मामले अभी तक सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अभी तक लिए गए 700499 में से 673213 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.52 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.83 पर है।
विज्ञापन

इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या एक है। अब तक 26822 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और 26424 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है तथा अब तक कोरोना पॉजिटिव 397 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड पॉजिटिव एक मरीज को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार बुधवार को 20 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को जिले में 10 जगह व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 13 जगहों पर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें