फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के खातों में पहुंचे 757 करोड़ रुपये : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से गेहूं के सीजन में पांच मई तक करीब 52 हजार 266 किसानों के खातों में करीब 757 करोड़ रुपये की राशि जमा करवाई गई। इस सीजन में गेहूं खरीदने के बाद 72 घंटे के अंदर पैसा जमा करवाने का हर संभव प्रयास किया गया है और यह प्रयास सफल रहे।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अमीन मंडी में 460 किसानों की 30009 गेहूं खरीद कर सात करोड़ 28 लाख रुपये की राशि किसानों के खातों में जमा करवाई गई। इसी तरह बाबैन मंडी में छह हजार 137 किसानों से दो लाख 64 हजार 339 क्विंटल गेहूं के 64 करोड़, भौर सैंयदा के 389 किसानों की 27811 क्विंटल गेहूं की एवज में छह करोड़ 75 लाख, गांव गुमथला गढू की मंडी में 1309 किसानों से 90620 क्विंटल गेहूं खरीद कर 21 करोड़ 98 लाख, ईस्माइलाबाद मंडी से 5981 किसानों से चार लाख 34 हजार 803 क्विंटल खरीदा और इन किसानों के खातों में 105 करोड़ 43 लाख की राशि जमा करवाई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार झांसा मंडी से 1201 किसानों से 68328 क्विंटल गेहूं खरीदी और 16 करोड़ 57 लाख की राशि जमा करवाई, कराह साहिब मंडी से 2296 किसानों की 159253 किसानों से गेहूं खरीदा और खातों में 38 करोड़ 61 लाख की राशि जमा करवाई गई।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र मंडी से 7097 किसानों से 474036 क्विंटल गेहूं खरीदी और किसानों के खातों में 115 करोड़ रुपये जमा करवाएं। उपायुक्त ने कहा कि लाडवा मंडी से 9525 किसानों से चार लाख 94 हजार 027 क्विंटल गेहूं खरीदी और खाते में 119 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि जमा करवाई है। उन्होंने बताया कि नलवी खरीद केंद्र से 227 किसानों की 12103 क्विंटल गेहूं खरीदा और दो करोड़ 93 लाख रुपये की राशि जमा करवाई, नीमवाला खरीद केंंद्र से 692 किसानों से 43916 क्विंटल गेहूं खरीदा और 10 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि जमा करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें