ईस्माइलाबाद। एमपीएम सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज में तंबाकू प्रतिबंध पर जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। केंद्र सरकार द्वारा तंबाकू प्रतिबंध पर एक जागरूक अभियान चलाया जा रहा है।
प्रधानाचार्य मोहिनी गर्ग ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सभी संस्थाएं सुनिश्चित करें कि उनका वातावरण तंबाकू मुक्त है। तंबाकू के उपयोग से बहुत से रोग पैदा होते हैं और इसके इस्तेमाल से व्यक्ति मृत्यु की कगार तक पहुंच जाता है। शिक्षा मंत्रालय ने तंबाकू मुक्त शिक्षा संस्थान कार्यक्रम विकसित किया है। यह प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाना तय किया है। सभी का कर्तव्य है कि मिलकर इस बुराई को जड़ से हटाना होगा। युवाओं को तंबाकू के सेवन से बचाने के लिए शिक्षण संस्थान में तंबाकू पर प्रतिबंध लगाना चाहिए और विद्यार्थियों को जागरूक करना चाहिए।