फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में तीज पर आधारित राहगीरी आज, झूला झूलने का ले सकेंगे आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में तीज उत्सव पर आधारित राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन 5 अगस्त को द्रोणाचार्य स्टेडियम के सामने सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर झूला झूलने की व्यवस्था भी की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर एसडीएम अनिल यादव ने बताया कि इसे सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक नए बस स्टैंड से लेकर डीसी आवास तक वीआईपी रोड को वाहनों से मुक्त रखा जाएगा और स्टेडियम के मैन गेट के सामने मुख्य मंच लगाया जाएगा। इस मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार राहगिरी का थीम सावन-तीज पर रहेगा और आमजन के लिए प्रशासन द्वारा झूलों का प्रबंध किया जाएगा। नागरिकों के मनोरंजन के लिए पुराने खेल जैसै स्टेपू, गिल्ली डंडा, डोज बाल, वॉलीबाल, बास्केट बाल, रुमाल छू जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आम नागरिकों की भागीदारी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह राहगीरी कार्यक्रम आमजन के लिए ही आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के मानसिक तनाव को कम करना, परंपरागत खेलों का अपनाना और आपसी भाईचारे की भावना को बरकरार रखना है। इस कार्यक्रम के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूली बच्चों की भागीदारी करवाना, खेल विभाग के अधिकारी को खिलाड़ियों को आमंत्रित करना और विभिन्न प्रकार के खेलों का इंतजाम करना, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को पीने के पानी और शौचालय आदि की व्यवस्था करने के साथ-साथ अन्य विभागों को भी कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। डीएसपी तान्या सिंह ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। इस कार्यक्रम में शहरवासियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें