फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरस्वती फीडर नहर से नरवाना ब्रांच का कैथल तक पहुंचेगा 580 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर में सरस्ती फीडर चैनल पर किया जा रहा कार्य। संवाद - फोटो : लालगंज बाईपास पर बने ओवरब्रिज की मरम्मत करते श्रमिक।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के पड़ोसी जिले कैथल के लिए पेयजल से लेकर सिंचाई तक नरवाना ब्रांच नहर का पर्याप्त पानी पहुंचाया जाएगा। ज्योतिसर से शुरू होने वाली सरस्वती फीडर चैनल नहर के जरिये मार्च के बाद नरवाना ब्रांच नहर से 580 क्यूसेक पानी कैथल तक पहुंचने लगेगा।
विज्ञापन

इसके लिए नहर का ज्योतिसर से लेकर मुर्तजापुर तक पुर्ननिर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 21 करोड़ 48 लाख 64 हजार रुपये का बजट तय किया गया है। वहीं कार्य पूरा करने का 31 मार्च तक लक्ष्य तय किया गया है। इसका अधिकतर कार्य पूरा हो जाने का दावा किया जा रहा है। इसमें तय बजट से भी करीब पांच करोड़ कम खर्च का दावा किया गया है।
नहर का यह पुर्ननिर्माण करीब 23 साल बाद होगा। इस नहर का निर्माण 1955-56 में किया गया था और 1979-80 में इसकी लाइनिंग की गई थी। इसके बाद 2002-03 में उप-पतन कार्य के अलावा कोई खास मरम्मत तक नहीं की गई थी। ऐसे में कुरुक्षेत्र-कैथल के लिए सिंचाई व पेयजल की दृष्टि से बेहद अहम मानी जाने वाली यह नहर बदहाली में आ गई थी।
विज्ञापन

भरसक प्रयासों के बावजूद भी इसकी क्षमता 300 क्यूसेक तक ही रह गई थी। 38 हजार मीटर लंबी इस नहर का पानी सारसा, पिंडारसी व संधोला माइनर सहित अन्य नहरों के माध्यम से 1,39,934 एकड़ रकबे तक पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें