फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब बेचने वाले 54 आरोपी काबू, 731 बोतल शराब व छह बीयर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जिले भर में अलग-अलग जगह छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बेचने वाले 54 लोगों को काबू किया। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 731 शराब और छह बोतल बीयर की बरामद की। वहीं पुलिस ने सट्टा खाईबाड़ी करते हुए नौ आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे 10760 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि जिला पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत पुलिस ने जिले के पुलिस थानों में आबकारी अधिनियम के तहत 54 मामले दर्ज करके 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के कब्जे से 731 बोतल शराब व 06 बोतल बीयर बरामद की गई।
उधर, बाबैन पुलिस ने दो केस दर्ज करके दो आरोपियों को काबू करके 19 बोतल, थाना शहर पिहोवा पुलिस ने तीन मामलों में तीन आरोपियों से 26 बोतल, थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने तीन मामलों में तीन आरोपियों से 37 बोतल, थाना झांसा पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों से 21 बोतल, थाना कृष्णा गेट पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों से 13 बोतल बरामद की हैं। थाना केयूके पुलिस ने पांच मामलों में पांच आरोपियों से 43 बोतल, थाना लाडवा पुलिस ने चार मामलों में चार आरोपियों से 31 बोतल, थाना सदर पिहोवा पुलिस ने सात मामलों में सात आरोपियों से 69 बोतल शराब व छह बोतल बीयर बरामद की हैं। थाना शाहाबाद पुलिस ने आठ मामलों में आठ आरोपियों से 121 बोतल, थाना शहर थानेसर पुलिस ने चार मामलों में चार आरोपियों से 241 बोतल, थाना सादर थानेसर पुलिस ने सात मामलों में सात आरोपियों से 50 बोतल बरामद की हैं। सीआईए-1 ने तीन मामलों में तीन आरोपियों से 29 बोतल व सीआईए-2 ने चार मामलों में चार आरोपियों से 31 बोतल बरामद की। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाए।
विज्ञापन

बाक्स
216 बोतल सहित आरोपी किया काबू
थाना शहर थानेसर पुलिस टीम सेक्टर-13 में पानी की टंकी के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि कैलाश नगर गली न. 8 में एक व्यक्ति अपने मकान के सामने शराब बेचने का धंधा करता है। वह आज भी काफी मात्रा में अवैध शराब लेकर आया है। सूचना पर पर पुलिस टीम ने मौके पर छापामारी करके गाड़ी सहित एक युवक को काबू करके पूछताछ की और कार की तलाशी ली। पूछताछ में युवक की पहचान गुरजंट सिंह वासी कैलाश नगर के रूप में हुई, जिसकी कार की तलाशी लेने पर 216 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट नहीं पेश कर सका।
बाक्स
सट्टा खाईबाड़ी करते नौ काबू
अलग-अलग जगह से पुलिस ने सट्टा खाईबाड़ी करते हुए नौ सटोरियों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से 10760 रुपये बरामद हुए। एएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि थाना शहर पिहोवा पुलिस ने एक आरोपी से 850 रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा थाना कृष्णा गेट पुलिस ने चार मामले में चार आरोपियों से 2250 रुपये, थाना केयूके पुलिस ने एक आरोपी से 1380 रुपये बरामद किए हैं। थाना लाडवा पुलिस ने एक आरोपी से 2950 रुपये तथा थाना शाहाबाद पुलिस ने दो मामले में दो आरोपियों से 3330 रुपये बरामद किए। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें