फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: व्यापार बढ़ाने का लालच देकर ठगे 53.56 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। व्यापार बढ़ाने का झांसा देकर 53.56 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भरोसे के लिए आरोपियों ने शिकायतकर्ता को चेक भी दिए थे, मगर चेक बाउंस हो गए।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में सुरेंद्र निवासी नीलोखेड़ी करनाल ने बताया कि उसकी नीलोखेड़ी में फूड कंपनी है। इस फर्म का आउटलेट पंचायत भवन में भी स्थित है। उसके रिश्तेदारों की भी एक फर्म है, जिसमें गुलजार व मीना भागीदार हैं। इन दोनों आरोपियों ने चालाकी से उन्हें धोखाधड़ी में फंसा कर 10 लाख रुपये उसकी फर्म में आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खाते में डलवाए। 29 अक्तूबर 2020 को भी फर्म के इसी बैंक खाता से दस लाख की आरटीजीएस कराए। उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें अपनी बातों में फंसा कर अपने साथ व्यापार बढ़ाने का लालच देकर उनकी फर्म से एग्रीमेंट किया, ताकि वे पैसे वापस न मांगें। चार नवंबर को उसका विश्वास जीतने के लिए चार-चार चेक भी लिखवा कर उन्हें दिए। इस दिन 15 लाख रुपये नकद कुरुक्षेत्र आउटलेट पर अपने दोस्त राकेश से लेकर दिए। पांच लाख रुपये गुलजार ने ऑनलाइन आरोपी की फर्म में दिए।
13 लाख 56 हजार रुपये करनाल फर्म के गुलजार से लेकर आरोपियों को दिए। इस तरह आरोपियों ने कुल 53 लाख 56 हजार रुपये लिए। आरोपियों ने तीन नवंबर 2022 को 28.56 लाख रुपये का चेक दिया और कहा कि यह चेक कैश हो जाएगा, लेकिन चेक बाउंस हो गया। पैसे वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर दीपक व सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें