फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाज मंडी में पहुंची 50 क्विंटल सूरजमुखी, किसानों को नहीं मिला कोई खरीदार

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में बिकवाली के लिए आई सूरजमुखी की फसल। विज्ञप्ति
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में सूरजमुखी की आवक शुरू हो चुकी है। सोमवार को करीब 50 क्विंटल सूरजमुखी बिकवाली के लिए पहुंची लेकिन कोई भी खरीदार नहीं पहुंचा। इसके चलते किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान राजू, प्रताप सिंह, मनदीप, कृष्ण, हरविंद्र सिंह आदि ने बताया कि सरकार द्वारा सूरजमुखी का समर्थन मूल्य 7280 रुपये निर्धारित किया हुआ है लेकिन फसल की आवक शुरू होने पर समय पर मंडी में न तो कोई खरीद एजेंसी आती है और न ही कोई खरीदार, जिसके चलते किसानों को अनाजमंडी में खरीदार न मिलने पर वापस घर लेकर जानी पड़ती है। इससे किसान पर दोहरी मार पड़ रही है। किसानों ने सरकार से मांग रखी है कि जल्द से जल्द सूरजमुखी की खरीद शुरू की जाए, ताकि किसान बरसाती मौसम से पहले अपनी फसल को समेट सकें और अगली फसल की तैयारी समय रहते पूरी कर सके।
विज्ञापन



तेल की कीमतों में गिरावट का असर सूरजमुखी फसल पर भी
व्यापारी पुरुषोत्तम कंसल ने कहा कि तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते सूरजमुखी के दामों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दामों में गिरावट के चलते ही व्यापारी अभी सूरजमुखी की खरीद नहीं कर रहे है। वहीं पंजाब में सूरजमुखी 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रही है। इस दाम में यहां के किसान सूरजमुखी को बेचने को तैयार नहीं है। तेल में दामों में गिरावट के चलते यह गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें