लाडवा। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला कराटे चैंपियनशिप 2025 में जीत का परचम लहराया। खेलकूद विभाग के अध्यापक विजय कुमार ने बताया कि जिला कराटे एसोसिएशन कुरुक्षेत्र की ओर से जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई थी।
इसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 10 रजत और 20 कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। अमृतपाल सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। अमृतपाल, मनन, कुणाल, मोहित, रमणीक, भगत राम, एरिक, सार्थक, विराज व दुअंश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं जपमन, मयंक, आद्विक, युवराज, रुद्रवीर, दिग्विजय, अर्जुन, भाविक, दीपांशु व यश्विन ने रजत पदक हासिल किया और एविक, रुद्रांश, दिग्विजय, इशिका, दक्ष, गुरवंश, हर्षित भाटी, अगम भाटी, नक्ष, ध्रुव, आरव, मितांश, खवीश, रेशव कुमार, अरमान, माणिक सैनी, भाविका, रूही, मयंक व विराट ने कांस्य पदक जीता।
प्रधानाचार्या रीतू सिंगला ने स्कूल पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया व उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में शैक्षिक अध्ययन के साथ बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, मानसिक विकास के लिए आर्ट एवं क्राफ्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बढ़-चढ़कर आयोजन किया जाता है।