फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने से 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नरेंद्र दहिया वासी कॉलेज कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत पर बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में हैबतपुर (करनाल) गांव के पूर्व सरपंच कृष्ण लाल ने कहा कि 23 सितंबर शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी कार में एनआईटी गेट के पास से गुजर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान करीब 37 साल एक व्यक्ति एनआईटी गेट की तरफ पैदल आ रहा था। उसी समय एक बाइक चालक उसकी कार से आगे निकला और उसने पैदल जा रहे व्यक्ति को सीधी टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था। उसी समय वह तथा एक अन्य व्यक्ति जयंत घायल के पास पहुंचे और उसे बेहोशी की हालत में गाड़ी से एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोप बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें