लाडवा। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप में परचम लहराया। स्केटिंग कोच विकास शर्मा ने बताया कि अंबाला के एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित चैंपियनशिप में ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया और 14 स्वर्ण, 13 रजत व आठ कांस्य पदकों के साथ कुल 35 पदक जीतकर अंडर 17 वर्ग में ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा किया।
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में मनन, कुंज, वाणी, नमित, दक्ष, मुनित, आरव, विहान, दक्ष, मयंक, आरव, तपिश व कृष ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं भावेश, अर्जुन, पार्थ, रुद्रांश, मानविक, जशित, पूरव, प्रथम, मितांश, दिग्विजय, प्रजन्य, मनन व प्रयागराज शर्मा ने रजत पदक जीता और रीतविक, गैविक, कुंवर, नक्ष, निकुंज, यश, वाणीज, गुरवंश व मिहीका ने कांस्य पदक जीता। प्राचार्या रीतू सिंगला ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।