फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ताले तोड़कर घर से चुराए 3.20 लाख रुपये और जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। धंयोडी गांव में ताले तोड़कर चोर घर से तीन लाख रुपये सहित जेवरात चुरा कर ले गए। परिवार एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया हुआ था। पुलिस ने मौके का मुआयना करके मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजकुमार निवासी टबरा ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित नौ मार्च को शादी में धंयोडी गांव गया हुआ था। जाते समय वे अपने घर को अच्छी तरह से ताले लगाकर बंद करके गए थे। वे 11 मार्च को वापस अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमरे के ताले टूटे हुए हैं। अंदर जाकर सामान की जांच की तो घर में रखे तीन लाख 20 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवर सहित घर का अन्य सामान चोरी हो गया। शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें