फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत, भाई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लाडवा रोड पर गांव मथाना बस अड्डे के पास कार की टक्कर लगने से बाइक चालक एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त बिट्टू (33) निवासी टपराणा (करनाल) के रूप में हुई। बिट्टू मेहनत-मजदूरी करता था। बिट्टू अपने चचेरे भाई रणबीर सिंह के साथ बाइक पर मथाना जा रहा था।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में रणबीर सिंह निवासी टपराणा ने कहा कि वह अपने चचेरे भाई बिट्टू के साथ बाइक पर लाडवा से मथाना आ रहे थे। बाइक उसका चचेरे भाई बिट्टू चला रहा था और वह पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही वह गांव मथाना बस अड्डे के नजदीक पहुंचे तो मथाना की तरफ से आई एक कार ने उनकी बाइक को सीधे टक्कर मार दी, जिस कारण बिट्टू सड़क पर और वह कच्ची जगह में गिर गया। राहगीरों ने एंबुलेंस के जरिए उनको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बिट्टू की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें