फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बरामद हुआ 32 पेज का सुसाइड नोट, पत्नी से होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। होटल के कमरे में बुधवार को सुसाइड नोट छोड़कर जहरीला पदार्थ निगल कर श्रीचंद के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कार की तलाशी ली। इस कार से पुलिस को 30-32 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें श्रीचंद ने अपनी पत्नी व दोनों बेटे के बारे पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस बरामद सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच कराएगी ताकि इनकी सच्चाई सामने आ सके। उल्लेखनीय है कि श्रीचंद केयू के पूर्व रजिस्ट्रार का कार चालक था।
विज्ञापन

इस घटना के बाद पुलिस ने श्रीचंद की कार को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली तो यह सुसाइड नोट सामने आया। कार से सुसाइड नोट बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। अब इस मामले में पुलिस श्रीचंद के घरवालों से भी पूछताछ करेगी। साथ ही पुलिस उस व्यक्ति से भी पूछताछ करेगी, जिसका जिक्र श्रीचंद ने अपने सुसाइड नोट में किया। श्रीचंद के सुसाइड नोट के मुताबिक यह व्यक्ति ही उसकी पत्नी से बातचीत करता था। इस कारण उसका पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था।
थाना केयूके में कार्यरत जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि कमरे से बरामद सुसाइड नोट को आधार मानकर पुलिस ने कार की तलाशी ली। इस कार का जिक्र उसके सुसाइड नोट में था। पुलिस ने कार की तलाशी लेकर उसमें से 30-32 पेज बरामद किए। इसमें श्रीचंद ने अपने जीवन व परिजनों के बारे में काफी कुछ लिखा है। पुलिस ने इन पेज को सील कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाक्स
पुलिस करेगी मामले की गहनता से जांच
-
थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। मामले में पुलिस श्रीचंद के परिजनों से लेकर उस व्यक्ति से पूछताछ करेगी, जिसका जिक्र कमरे और कार से बरामद सुसाइड नोट में है। पुलिस कमरे और कार से बरामद सुसाइड नोट की लिखावट की फॉरेंसिक जांच कराएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह सुसाइड श्रीचंद ने लिखे हैं या फिर किसी ने कार और उसके पर्स में रख दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें