वर्ष 2017 तक हमारा सब कुछ ठीक चल रहा था। उसके बाद लड़ाई-झगड़े होने लगे। मेरे घरवाले मेरी लाश को हाथ न लगाएं। जिस कार को मैं चलाता हूं उस कार में सुसाइड नोट के साथ घर व जमीन की रजिस्टरी पड़ी हैं। दरअसल, पुलिस को कश्यप धर्मशाला के नजदीक स्थित एक होटल के 203 कमरे से करीब 55 वर्षीय श्रीचंद हाल निवासी नरकातारी रोड का शव बरामद हुआ। जांच करने पर उसके पर्स से पुलिस को चार-पांच पेज बरामद हुए, जिसमें श्रीचंद ने ये सब बातें लिखकर जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
सुसाइड नोट में लिखी कार की भी जांच करेगी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने इत्तेफाकिया केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है, मगर पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों को आधार मानकर मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस बरामद सुसाइड नोट की लिखावट की फोरेंसिक जांच भी कराएगी ताकि पता चल सके सुसाइड नोट की लिखावट श्रीचंद की है भी या नहीं। वहीं पुलिस सुसाइड नोट में लिखी कार की भी जांच करेगी। यह कार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यरत एक प्रोफेसर की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें-
Ambala News: आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से काबू किया नकली कर्नल
मानसिक रूप से परेशान चल रहा था श्रीचंद
सुसाइड नोट में श्रीचंद ने अपने घरवालों पर प्रताड़ना के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि घरवालों ने इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि श्रीचंद पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस कारण उसने आत्महत्या की है। उधर, थाना केयूके के जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने श्रीचंद के बेटे निखिल के बयान पर इत्तेफाकिया केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस उस कार तक भी पहुंचेगी, जिसका जिक्र सुसाइड नोट में किया गया है। फिलहाल वह कार शहर से बाहर गई हुई है। पुलिस को होटल के कमरे में एक शराब की बोतल, सल्फास की गोलियां, श्रीचंद का मोबाइल, कपड़े और पर्स बरामद हुआ।
मंगलवार शाम को किया था कमरा बुक
बताया जा रहा है कि श्रीचंद ने मंगलवार शाम करीब सात बजे होटल का कमरा एक दिन के लिए बुक किया था। दोपहर तक श्रीचंद कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल स्टाफ को कुछ शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर उसने दरवाजा नहीं खोला तो स्टाफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी चाबी से कमरा खोला तो बेड पर श्रीचंद का शव पड़ा था। पुलिस ने मामले की सूचना उसके परिजनों को भी दी। श्रीचंद मूल रूप से निकटवर्ती गांव बारवा का रहने वाला था।
पुलिस कराएगी सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच
थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस होटल के कमरे से बरामद सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह सुसाइड श्रीचंद ने लिखा भी है या नहीं। फिलहाल पुलिस ने इत्तेफाकिया केस दर्ज करके कार्रवाई की है।