फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में महाशिवरात्रि मेला आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संगमेश्वर महादेव मंदिर में भस्माभिषेक आज
- एक लाख से अधिक श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा(कुरुक्षेत्र)। संगमेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में त्रयोदशी पर विशाल मेला आयोजित किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धाुलओं ने शिवलिंग पर जलाभेषिक कर मन्नत मांगी। मंदिर के महंत वासुदेव गिरी लाल बाबा एवं महंत विश्वनाथ गिरी ने बताया कि सोमवार को महाशिवरात्रि का मेला लगेगा। इसमें दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर रात को भस्माभिषेक होगा।
विज्ञापन

मंदिर की ओर से चार जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादियां कराई गई। इनको मंदिर की ओर से घर बसाने के लिए जरूरी सामान भी दिया गया। महंत विश्वनाथ गिरी ने बताया कि अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी के निर्देशानुसार जरूरतमंद परिवारों के मदद से लिए यह अभियान कई दशकों से आयोजित किया जा रहा है। साथ ही मरीजों की स्वास्थ्य जांच के लिए एक नि:शुल्क मेडिकल शिविर भी लगाया गया। बीमार यात्रियों के लिए इस बार श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी द्वारा संचालित एंबुलेंस तैनात की है। दिव्यांग श्रद्धालुओं के व्हील चेयर एवं अलग से दर्शनों की व्यवस्था मंदिर की ओर से की गई है। मेले को लेकर झूला ग्राउंड पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें