फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसीदे पढ़ने वाले कांग्रेसियों ने हुड्डा को अर्जुन कह डाला-संधू 21-09-30

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। किसानों की दशा सुधारने के लिए सरकार नई नीतियां बना रही है। सरकार ऐसी नीति बनाने जा रही है, जिसमें किसान इतना सक्षम होगा कि उस पर कर्ज ही नहीं रहेगा। पिहोवा किसान रेस्ट हाउस में यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र संधू ने शनिवार को पत्रकारों को दी। संधू ने कहा कि पहले की कई सरकारों ने किसानों का कर्जा माफ किया था। लेकिन कुछ समय बाद किसान फिर कर्ज में डूब जाता था। आए दिन सुनने को भी मिलता है कि कर्ज से परेशान किसान ने आत्महत्या कर ली। पूर्व की सरकारों ने ऐसी कोई नीति नहीं बनाई जिससे किसान कर्जा मुक्त रह सके। लेकिन भाजपा सरकार किसान कर्जा मुक्त रह सके ऐसी नीति लेकर आएगी। जिसमें खेती से किसानों को फायदा हो और वे कर्ज मुक्त हो सकें। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी ने कहा कि किसानों की समस्या दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने पहली बार किसान आयोग का गठन किया। जिसमें सरकार बिना भेदभाव के कृषि बीमा धारकों व गैर कृषि बीमा धारकों, जिनकी फसल खराब हुई है उन्हें बीमे की राशि प्रति एकड़ 12 हजार रुपये मुआवजा देगी। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनदीप सिंह विर्क, लाडी पाल, राकेश पुरोहित, तिलक राज, मांगे राम कौशिक, शैंटी जखवाला, शमशेर सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर पर लिया संज्ञान
अमर उजाला के 17 जून के अंक में प्रकाशित किसानों की पाइप लाइन की सब्सिडी से संबंधित मांग पर संज्ञान लेते हुए उपाध्यक्ष संधू ने कहा कि इस समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा। पहले इसमें बहुत सी खामियां थी। जिसे अब सरकार दूर करने का प्रयास कर रही है। जिन किसानों की सब्सिडी नहीं मिली वे जिला किसान मोर्चा के पास अपनी शिकायत लिखित रूप में दे सकते हैं ताकि उसे सीएम के संज्ञान में लाकर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें