फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता खुलवाने और ब्याज सहित पैसे वापस देने का झांसा देकर सात महिलाओं से ठगे 3.38 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव बाबैन में मां-बेटे ने सात महिलाओं का मासिक जमा खाता खुलवाने और पांच साल बाद ब्याज सहित राशि वापस करने का झांसा देकर 3.38 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाबैन वासी सुनीता ने थाना बाबैन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह मजदूरी करती है। गांव की ही लक्ष्मी देवी ने उसे बताया कि उसके बेटे शैंपी ने एक योजना चलाई है, जिसके तहत वह लोगों के खाते खोलता है। इस खाते को पांच साल तक चलाना पड़ता है। खाते की किस्तों के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई और अपने बेटे से मिलवाया। शैंपी ने उन्हें बताया कि वह सब का पांच साल के लिए खाता खोलना चाहता है। इस खाते में ब्याज सहित सारे रुपये वापस मिल जाएंगे और वह पूरी जिम्मेदारी लेता है। इस बात में लक्ष्मी देवी ने भी अपनी पूरी सहमति जताई और कहा कि उसका बेटा पिछले कई सालों से काम रहा है। पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। आरोपियों ने उनसे उनकी आईडी व फोटो ली और खाते खोल दिए। आरोपी ने हर माह सुनीता देवी से 2325 रुपये, सीमा से एक हजार रुपये, रीना से 160 रुपये, पूजा से 480 रुपये, अंगूरी देवी से 160 रुपये, कुसुम से दो किस्तों में 20 हजार रुपये व उर्मिला से एक लाख 11 हजार 160 रुपये किस्तों में लिए। उन्होंने कई बार आरोपी शैंपी से कॉपी मांगी तो वह टालमटोल करता था। लक्ष्मी देवी को भी समय पूरा होने पर कॉपी और रकम वापस देने का आश्वासन देती थी।
कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता के खाते के पांच साल पूरे हो गए। सभी इकट्ठे होकर आरोपियों के घर गए तो उसने कहा कि एक-दो दिन में सभी के पैसे ब्याज सहित मिल जाएंगे, मगर कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने पैसे वापस नहीं किए। आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत उनके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत में बताया कि आरोपी शैंपी के पास सुनीता के एक लाख 11 हजार 600 रुपये, अंगूरी देवी के 10 हजार 400 रुपये, रीना के 10 हजार 400 रुपये, कुसुम के 20 हजार रुपये, सीमा के 54 हजार रुपये, पूजा के 20 हजार 160 रुपये व उर्मिला के एक लाख 11 हजार 600 रुपये जमा हैं, जो कुल राशि तीन लाख 38 हजार 160 रुपये बनती है। शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें