स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 259 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें आरटी पीसीआर के 207 और रैपिड एंटीजन के 59 सैंपल शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 22 हजार 152 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 794 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में फिलहाल एक कोरोना पॉजिटिव केस हैं, जिससे होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 574161 में से 550944 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में 74 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना की वैक्सीन लगवाकर कोरोना की इस संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन का सहयोग करें।