फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़कर 24 लाख नकद व 19 तोले सोना किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कारोबारी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 24 लाख रुपये की नकदी और 19 तोले सोने के गहने पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात शुक्रवार की रात हुई, जब कारोबारी का परिवार रिश्तेदारी में अंबाला गया हुआ था। शनिवार की सुबह चोरी का खुलासा होने पर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक, डॉग स्क्वाएड और सीआईए की टीम ने घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी संदीप सुखीजा निवासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने परिवार के साथ अंबाला में रिश्तेदार के घर गये थे। धुंध होने के कारण वह रात को वापस नहीं आ सके। शनिवार की सुबह पांच बजे अपने घर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और स्टोर में रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी में रखे 24 लाख रुपये और लगभग 19 तोले सोना चोरी कर ले गए। इतनी बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचित किया। इस पर सीआईए, डॉग स्क्वाएड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं लोगों का कहना है कि इस तरह से चोरियां चिंता का विषय है। पुलिस को गश्त का उचित प्रबंध करना चाहिए ताकि इस तरह की वारदातों पर रोक लग सके। थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कारोबारी की हैं कई दुकानें, कमेटी डालनेे का भी करते हैं काम
जांच अधिकारी महीपाल ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता कारोबारी हैं। कपड़े के अलावा उनकी कई अन्य दुकानें हैं। साथ ही कमेटी डालने का भी काम करते हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि चोरों ने मोमटी का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और फिर वारदात का अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें