23-year-old youth hangs himself, father including alleged girlfriend
- फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। गांव सरस्वती खेड़ा भट्ट माजरा में एक 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पिहोवा में एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर युवक की कथित प्रेमिका, उसके पिता सहित अन्य के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बबीता रानी हाल वासी सरस्वती खेड़ा ने बताया कि उसका भाई सन्नी उनके साथ ही रहता था। उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बालिग थे और अपनी मर्जी से विवाह भी करना चाहते थे, मगर युवती के परिजन सन्नी से उसकी शादी नहीं करना चाहते थे। आरोप है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने 25 मार्च को सन्नी के साथ मारपीट की थी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद से उसका भाई काफी डरा हुआ था। उन्होंने सन्नी की जान बचाने के लिए रिश्तेदारी में उसे कहीं दूर भेजने के लिए राजी कर लिया था। इस बीच सोमवार को युवती के भाई ने सन्नी को काफी डराया धमकाया। इसके बाद डरे सहमे सन्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी।