फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने जमीन बेचने के नाम पर ठगे 25 लाख रुपये, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा(कुरुक्षेत्र)। पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये ठगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि दंपत्ति ने गांव उमरी के एक व्यक्ति को अपनी कृषि भूमि बेचने का करार करके बयाना ले रखा था और भूमि का बैयनामा न कराकर उस जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को भी बेचने का करार करके कब्जा दे रखा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में शहबाब निवासी उमरी ने बताया कि 20 मई 2016 को खंड लाडवा के गांव गोविंदगढ़ वासी बबीता पत्नी बलकार सिंह एवं उसके पति बलकार सिंह पुत्र हरि राम ने उनको 15 कनाल, 10 मरले और 7 सरसई भूमि करीब 46 लाख 50 हजार रुपये में बेची। उन्होंने करीब 22 लाख रुपये बयाने के रूप में संदीप कुमार पुत्र फकीर चंद वासी गूढ़ा एवं सतीश कुमार पुत्र नराता राम वासी शेखपुरा की हाजिरी में दिए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि जमीन पर उस समय बबीता और उसके पति बलकार ने बैंकों से कर्ज लिया हुआ था और कर्ज को भरकर उन्हें 13-6-2017 तक अपनी इस जमीन की रजिस्ट्री उनके हक में करानी थी। निर्धारित समय पर दोनों ने शिकायतकर्ता को रजिस्ट्री बैनामा कराने में असमर्थ होने की बात कहकर रजिस्ट्री के लिए आगे समय ले लिया और बैकों का कर्जा भरने के लिए उससे दो लाख रुपये अन्य ले लिए।
विज्ञापन

इसके बाद भी आरोपयिों ने रजिस्ट्री नहीं कराई और रजिस्ट्री कराने का ज्यादा समय मांगा तथा एक लाख रुपये भी ले लिए। नई मोहलत 15 जून 2018 को उनके हक में जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। वह रजिस्ट्री की तय तारीख पर रुपये लिए तहसील में पूरा दिन इंतजार करता रहा, लेकिन वह रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचे। रजिस्ट्री की तारीख निकल जाने पर कई बार उनके संपर्क भी किया और रजिस्ट्री कराने के बात कहीं, लेकिन हर बार वह टाल-मटोल करते रहे। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि करीब 3 माह पहले वह दोषियों के उन खेतों में गए, जिनका उसने बयाना दिया हुआ था। जब वह खेतों में गया तो उनमें विक्रम सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी बपदी खेती करता मिला। विक्रम सिंह से पूछने पर पता चला की यह जमीन करीब 11 कनाल, 5 मरले भूमि का इकरारनामा 15 मई 2014 को उसके हक में किया हुआ है और उससे इसके बदले करीब 28 लाख 75 हजार रुपये लिए हुए हैं, लेकिन उसके हक में भी दोषियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई है, जिसपर उसने भी दोषियों के खिलाफ रजिस्ट्री कराने के लिए दावा डाला हुआ है। एसपी के निर्देश पर लाडवा पुलिस ने शिकायत के आधार पर बबीता और उसके पति बलकार सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें