फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो चकाचक दिखाई दिया रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
रेलवे स्टेशन पर वीरवार को दिल्ली से विभाग के डीएम आरएन सिंह अधिकारियों की टीम के साथ पहुंच गए। इसकी जानकारी होते विभाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। बता दें कि 30 नवंबर को रेल मंत्री पियूष गोयल अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के चलते धर्मनगरी पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर ही डीआरएम और अधिकारियों की टीम स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंची थी।
यहां उन्होंने स्टेशन पर सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। कहा कि स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। यात्रियों की सुरक्षा भी पुख्ता हो। यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में कोताही सहन नहीं की जाएगी। करीब पौने घंटे तक उन्होंने स्टेशन के हर कोने का जायजा लिया। हर कदम पर अधिकारियों को नसीहत भी दी। इस दौरान उनके साथ सीनियर डीओएम, सीनियर डीएससी, डीएसटी, डीई के अलावा स्टेशन अधीक्षक एनएन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीआरएम पहुंचे तो रेलवे ट्रैक पर डाला कीट नाशक पाउंडर
डीआरएम आरएन सिंह आए तो रेलवे स्टेशन पर अलग नजारा दिखाई दिया। अक्सर रेलवे ट्रैक पर पड़ी रहने वाली गंदगी की सुध न लेने वाले स्टेशन अधिकारियों ने उनके आने से पहले ट्रैक पर कीट नाशक पाउडर भी डलवा दिया। शौचालयों में भी ऐसा पाउडर डलवाया गया। सफाई भी कराई गई। हालांकि, ट्रेनों की सूचना देने के लिए प्लेटफार्मो पर लगाई गई अधिकतर डिस्प्ले इस दौरान भी खराब पड़ी रहीं। स्टेशन पर सफाई व्यवस्था सामान्य दिनों की बजाए बेहतर दिखाई दी।

रेलवे लाइनों के आसपास हो रहीं आपराधिक गतिविधियां
डीआरएम आने की सूचना मिलते ही लोक स्वराज जन सेवा ट्रस्ट के प्रधान रघुवीर गर्ग अन्य सदस्यों के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने एक पत्र देते हुए बताया कि शहर के बीच से गुजर रहीं रेलवे लाइनों के आसपास आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं। नशाखोरी से लेकर चोरी, जेब तराशी और अन्य प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोग अक्सर ही ट्रैक के आसपास जमे रहते हैं। ये यात्रियों से लेकर रेलवे की संपत्ति तक को नुकसान पहुंचाते है। रेलवे ही जमीन पर अवैध कब्जे भी किए हुए हैं। रेलवे लाइन लोगों के शौच का अड्डा भी बनी हुई है। इन सभी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए। डीआरएम ने इन मामलों को गंभीरता से लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


सफाई नियमित, यात्रियों को पूरी सुविधा : गुप्ता
डीआरएम के जाने के बाद स्टेशन अधीक्षक एसएन गुप्ता ने बताया कि स्टेशन पर सफाई नियमित रूप से की जा रही है। यात्रियों को सभी सुविधाएं विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा से लेकर अन्य समस्याओं को भी गंभीरता से लिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें