फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम विद्यापीठ में 3500 विद्यार्थी दिखाएंगे अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयराम विद्यापीठ में 3500 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हर वर्ष की भांति सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में गीता के प्रति जागृति लाने के लिए विद्यापीठ में राज्य स्तरीय अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें विभिन्न स्कूलों के 3500 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विद्यापीठ की सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कमेटी के प्रभारी राजेंद्र सिंघल ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव में 24 से 27 नवंबर तक गीता पर आधारित आठ प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रमुख गीता को लेकर संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता, गीता भजन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य, समूहगान, आर्ट एंड क्राफ्ट और पॉट मेकिंग आदि में राज्य भर के विद्यार्थियों के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को गीता संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सिंघल ने बताया कि विद्यापीठ की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं को लेकर विद्यार्थियों में पूरा वर्ष इंतजार रहता है। इन प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों का सांस्कृतिक कमेटी की विभिन्न बैठकों में चुनाव किया जाता है। उन्होंने बताया कि कमेटी की संयोजिका डॉ. सविता सूदन सहयोगी सदस्यों के साथ प्रतियोगिताओं के मापदंड निर्धारित करती है। इस अवसर पर श्रवण गुप्ता, केके कौशिक, खरैती लाल सिंगला, टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिंगला, मुनीश मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें