फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय धुन बजती रही , आजादी के जश्न पर लहराता रहा उल्टा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद।
स्वतंत्रता दिवस के दिन शाहाबाद की अनाज मंडी में आयोजित उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में उल्टा तिरंगा फहराया दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम सतबीर कुंडू थे और कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। उल्टा तिरंगा फहराने के करीब 15 मिनट बाद जब मीडियाकर्मियों की नजर गई तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तिरंगे को उतार कर सीधा किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 9 बजे एसडीएम सतबीर कुंडू ने उल्टा तिरंगा फहराया और एक तरफ राष्ट्रीय धुन बजती रही। लहराते उल्टे तिरंगे के दौरान ही परेड का निरीक्षण किया गया और पुलिस टुकड़ी ने सलामी भी दी। कईं कार्यक्रमों के बाद जब उल्टे तिरंगे पर नजर गई तो उसे उतार कर सीधा किया गया लेकिन इसी कार्यक्रम को विराम नहीं दिया गया बल्कि कार्यक्रम निरंतर चलता रहा। -------------------------------------------------------------
कौन है जिम्मेदार, कई दिन से हो रही थी रिहर्सल
स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगे के इस अपमान के लिए सीधे तौर पर उन अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही है जो पिछले काफी दिनों से इस दिन को लेकर अभ्यास करवा रहे हैं। शाहाबाद की अनाज मंडी में भी इस कार्यक्रम का अभ्यास प्रतिदिन चल रहा था और कईं अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी इस पर थी। ऐसे में कार्यक्रम स्थल पर तिरंगे को चढ़ाने का अभ्यास क्यों नहीं किया गया और जिसकी ड्यूटी तिरंगा चढ़ाने पर लगाई गई उसे तिरंगे को बांधने के नियम क्यों नहीं बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------------------
लिखित निर्देशों में तिरंगा संभालने की ड्यूटी थी थाना प्रभारी की
उपमंडल स्तर पर लिखित निर्देशों के अनुसार सलामी सहित तिरंगे को बांधने व उतरवाने की ड्यूटी थाना प्रभारी शाहाबाद की थी। शाहाबाद प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में परेड की पहली रिहर्सल 9 अगस्त, दूसरी 10 अगस्त को सुबह 10 बजे तथा फाइनल रिहर्सल 12 अगस्त को सुबह 8.58 नई अनाज मंडी कार्यक्रम स्थल पर की गई थी। ऐसे में रिहर्सल के तीनों दिन तिरंगा चढ़ाया गया या नहीं इसके बारे में जांच ही बताएगी। इस बारे में डीएसपी जगदीश राय ने बताया कि इस मामले की जांच होगी। अगर लिखित निर्देशों में तिरंगा चढ़ाने व उतारने की जिम्मेदारी थाना प्रभारी की थी तो उन्होंने आगे यह ड्यूटी किसको सौंपी। उन्होंने कहा कि जांच में ऐसा सुनिश्चित किया जाएगा कि इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें