फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला भर में धनतेरस पर जमकर बरसा धन, हुई करीब 15 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धनतेरस पर्व पर जिला भर के बाजारों में दिन भर धन बरसा। इसके चलते शहर में तो तीन करोड़ तो पूरे जिले में करीब 15 करोड़ का कारोबार हुआ है। हालांकि आभूषण खरीदारी कुछ कमजोर रही, लेकिन बर्तन व वाहनों की जमकर बिक्री हुई, जिससे दुकानदारों व एजेंसी संचालकों के चेहरे खिल उठे।
बाजारों में उमड़ी भीड़ से शहर के मुख्य बाजार से लेकर गोशाला बाजार तक पूरा दिन जाम के हालात बने रहे। आहलुवालिया चौक, सीकरी चौक, रोटरी चौक, गोशाला बाजार चौक व बिरला मंदिर सहित कई अन्य जगहों पर जाम के हालात अधिक गंभीर रहे। पुलिस महज आलुवालिया चौक तक ही सिमट कर रह गई जबकि इससे आगे सीकरी चौक, सब्जी मंडी चौक सहित अन्य बाजारों में भी राहगीरों को पैदल निकलना भी दूभर रहा। आहलुवालिया चौक पर भी पुलिस द्वारा चौपहिया वाहनों को सब्जी मंडी की ओर से डायवर्ट किया जाना भी राहत की बजाय मुश्किल वाला ही साबित रहा।
विज्ञापन


250 दोपहिया वाहनों की हुई बिक्री : सिंगला
दोपहिया वाहन विक्रेता सिंगला होंडा संचालक विनोद सिंगला ने बताया कि धनतेरस से पहले ही लोगों ने 100 से अधिक वाहनों की बुकिंग करवा रखी थी। इस पर्व पर 250 लोगों ने अपने मनपसंद दोहिया वाहन खरीदे। पिछले वर्ष 175 लोगों ने गाड़ी खरीदी थी।

शहर में तीन करोड़ रुपये की हुई खरीदारी : गांधी
कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेहचंद गांधी का कहना है कि धनतेरस पर इस बार शहर में करीब तीन करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है। जिलेभर में करीब 15 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है।

सर्राफा बाजार में व्यापार रहा मंदा : मनोज गोयल
सर्राफा एसोसिएशन प्रधान मनोज गोयल के अनुसार इस बार सर्राफा बाजार में व्यापार मंदा रहा है। इस बार लोगों में सोना-चांदी खरीदने के प्रति ज्यादा रुचि दखाई नहीं दी। पिछले वर्ष इस बार से धनतेसर पर सर्राफा बाजार का कारोबार बेहतर रहा था। दिन भर बाजार में जाम के चलते भी खरीदारी पर विपरीत असर पड़ा है।
विज्ञापन


मंदिरों में उमड़ी रही श्रद्धालुओं की भीड़
धनतेरस पर्व पर मंदिरों में भी भारी भीड़ उमड़ी रही और श्रद्धालुओं ने दिन-भर पूजा अर्चना की। विशेष तौर पर शक्ति पीठ मां भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही तो वहीं अन्य मंदिरों को भी दुल्हन की तरह सजाया गया। पूजा अर्चना को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें