फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट समेत चोरी की 12 बाइक पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बाइक चुराने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक बुलेट सहित 12 बाइक बरामद की। इन बाइक को आरोपी ने एक साल के भीतर ही चुराया था। पुलिस ने आरोपी नवीन हाल वासी ढिल्लो कॉलोनी सलारपुर रोड को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
सीआईए एक के प्रभारी दिनेश राणा ने बताया कि 29 अप्रैल 2021 को सतीश वासी हरगोबिंद नगर सलारपुर रोड ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बाइक को लॉक लगाकर अपने घर के बाहर खड़ा किया था। बाइक को खड़ा करके वह घर में चला गया था। कुछ देर बाद वह बाहर आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए-एक को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान पता चला कि चोरी में आरोपी नवीन का हाथ है और वह किसी मामले में जिला जेल में बंद है। इस पर पुलिस ने आरोपी को जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी की निशानदेही पर एक बुलेट सहित चोरी की 12 बाइक बरामद की। आरोपी को अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन

राणा ने बताया कि आरोपी एक साल से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया उसने आठ बाइक थाना कृष्णा गेट, दो बाइक केयूके और एक बाइक थाना शहर थानेसर क्षेत्र से चोरी थी। उनकी टीम ने आरोपी को 12 मई को 17 सेक्टर से काबू किया था। आरोपी सेक्टर 17 से बाइक चुराकर भागने का प्रयास कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को बाइक सहित काबू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें