फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के नाम पर12 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 20 के एक व्यक्ति ने ज्योतिनगर के राजेंद्र शर्मा पर कमेटी (चिट फंड स्कीम) के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोबिंद नगर वार्ड नंबर 20 के लाभ सिंह पुत्र करतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजेंद्र शर्मा वासी ज्योतिनगर थानेसर की अंबेडकर चौक मार्केट में दुकान है। उसी मार्केट में उसके दोस्त प्रदीप झांब की भी दुकान है, जिस पर उसका आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी राजेंद्र शर्मा ने जान पहचान हो गई थी। एक दिन राजेंद्र शर्मा ने उसे कमेटी डालकर मुनाफा कमाने का सुझाव दिया था तथा कमेटी डालने की प्रक्रिया को भी उसके साथ सांझा किया था। राजेंद्र शर्मा ने उसे बताया कि वह 12 महीने की एक कमेटी स्कीम शुरु करने जा रहा है, जिसमें 12 सदस्य शामिल होंगे। प्रत्येक सदस्य से प्रति माह एक लाख रुपये लिए जाएंगे। जिसमें उसे मोटा मुनाफा होगा। उसके झांसे में आकर उसने उसके पास स्कीम शुरू कर दी थी।
वह हर महीने उसकी दुकान पर कमेटी देने के लिए जाता था, इस मामले में लोकेंद्र शर्मा व भूपेंद्र शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा भी शामिल थे। इन तीनों बाप-बेटा ने उससे एक साल में 12 लाख रुपये कमेटी के नाम वसूल कर लिए थे। स्कीम खत्म होने के बाद उसने आरोपियों से जब अपने 12 लाख रुपये की मांग की तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। इसी दौरान अप्रैल 2019 को जब वह अपने दोस्त प्रवीन झांब की दुकान पर बैठा था तभी राजेंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंच गया। जैसे ही उसने राजेंद्र शर्मा से अपने 12 लाख रुपये की मांग की तो राजेंद्र शर्मा ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी तथा उसके पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। इस झगड़े के बाद उनकी एक पंचायत भी हुई, जिसमें राजेंद्र शर्मा ने दिसंबर 2019 तक पैसे देने का आश्वासन दिया, लेकिन राजेंद्र ने तय समय पर पैसे न देकर एक महीने का अतिरिक्त मांग लिया। इसके बाद भी आरोपी ने उसके 12 लाख रुपये नहीं लौटाए और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अबेंडकर चौक मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकरण ने दो बार पंचायत करके आरोपी से आठ लाख 57 हजार रुपये देने का पंचायती फैसला लिया था लेकिन राजेंद्र शर्मा ने उसे पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
बदनाम करने के लिए लगाए झूठे आरोप: राजेंद्र शर्मा
राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोपी झूठे हैं। यह उनकों बदनाम करने की साजिश है। लाभ सिंह के साथ उनका पहले से लेनेदेन है, जिसमें उन्होंने लाभ सिंह से करीब साढ़े चार लाख रुपये लेने हैं। लाभ सिंह उनके पैसे न देकर के उल्टा उनके ऊपर पैसों की धोखाधड़ी का झूठा मामला दर्ज कराया है। लाभ सिंह से साढ़े चार लाख रुपये लेने का मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें