पुलिस ने पिता से मारपीट करने के आरोप में पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चरणजीत सिंह की शिकायत पर रमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चरणजीत सिंह वासी झांसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास दो लड़कियां व दो लड़के है। सभी बच्चे शादीशुदा है। वह पत्नी परमजीत कौर के साथ बड़े लड़के प्रदीप के साथ रहता है। छोटे लड़के रमनदीप सिंह के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर कहा सुनी हुई थी। एक दिन जब वह और उसका बड़ा लड़का घर पर ही थे तो रमनदीप सिंह वहां आया और कस्सी से उसकी बाजू पर वार किया और उसकी दाहिनी बाजू तोड दी। उसे छुड़वाने आए उसके बडे़ लड़के के साथ भी मारपीट की। शोर सुन कर भूपेंद्र सिंह मौके पर आ गया, जिसको आता देख रमनदीप मौके से फरार हो गया।